ममता बनर्जी के आवास पर CID की दस्तक :कालीघाट में TMC ऑफिस की तलाशी, अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने की तैयारी

पश्चिम बंगाल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की एक टीम कोलकाता में 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह वही जगह है जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) का केंद्रीय कार्यालय भी है। सूत्रों के अनुसार, CID टीम वहां TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक औपचारिक नोटिस देने के लिए पहुंची थी। यह कार्रवाई एक चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है।
क्या है मामला?
CID एक ऐसे मामले की जांच कर रही है, जिसमें एक पत्र और मीटिंग प्रस्ताव से जुड़े रजिस्टर पर कथित रूप से जाली हस्ताक्षर पाए गए हैं। इसी दस्तावेज से जुड़ी शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: टूट कर बिखर गई TMC : पार्टी के 20 सांसद NDA को देंगे समर्थन, काकोली घोष का दावा
हस्ताक्षर को लेकर जांच
जानकारी के मुताबिक, विवादित दस्तावेज पर विधानसभा स्पीकर को सौंपे जाने से पहले अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है। इसी वजह से CID उनकी भूमिका की जांच कर रही है और पूछताछ के लिए नोटिस देने गई है।
ये भी पढ़ें: बदले सियासी समीकरण : इंडिया गठबंधन में भी कमजोर हुई ममता की पार्टी, बनर्जी के मुंह से निकले बस दो शब्द!
ममता बनर्जी की सोनिया गांधी से मुलाकात
इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंची हैं। दोनों नेताओं के बीच जल्द ही बैठक होने की संभावना है।
CID का यह दौरा जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले पर न तो CID और न ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।











