भोपालमध्य प्रदेश

MP की पहली विधानसभा के सदस्य रहे लक्ष्मी नारायण गुप्ता का निधन, CM शिवराज समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा के सदस्य और राजस्व मंत्री रहे लक्ष्मी नारायण गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 104 साल की उम्र में झांसी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बता दें कि ‘नन्नाजी’ के नाम से मशहूर लक्ष्मी नारायण गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। गौरतलब है कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मी नारायण गुप्ता अपनी सादगी के लिए मशहूर थे।

नन्नाजी से आशीर्वाद लेते पीएम मोदी।

PM मोदी ने नन्नाजी का आशीर्वाद लिया था

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भोपाल दौरे पर आए थे, तब उन्होंने सबसे पहले नन्नाजी का ही आशीर्वाद ग्रहण किया था। बता दें कि नन्नाजी मध्यप्रदेश की पिछोर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक भी रहे हैं। उन्होंने 2 बार कैबिनेट मंत्री और राजस्व मंत्री का पद संभाला है। वहीं मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है।

CM शिवराज समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button