Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IED Blast : नागालैंड में असम राइफल्स के वाहन के पास धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल

नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए IED विस्फोट किया गया। इसमें एक जवान शहीद हो गया और 4 अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है।
नागालैंड में असम राइफल्स के वाहन के पास धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल

नेशनल डेस्क। नागालैंड के सुखोवी क्षेत्र के पास असम राइफल्स के वाहन के निकट संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट होने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घायल जवानों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना 

यह विस्फोट नागालैंड के चुमौकेदिमा क्षेत्र में हुआ है। पिछले एक सप्ताह के भीतर असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रहे हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें: विमान किराये से जुड़ी याचिका : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दो हफ्ते में नियम प्रस्तुत करने को कहा

हमलावरों की तलाश में संयुक्त अभियान 

घटना के बाद संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए सुखोवी और आसपास के जंगलों में सुरक्षाबलों ने व्यापक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। फिलहाल इस हमले के पीछे किस उग्रवादी संगठन का हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी एकत्र कर रही हैं। सुखोवी दीमापुर जिले का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र और रेलवे स्टेशन होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है।

अजमेर कोर्ट को भी मिली बम की धमकी 

इसी दिन राजस्थान के अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने न्यायालय परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रकार के संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर भड़की जंग : बंदर अब्बास और केशम में दिन में दूसरी बार हमले, अमेरिका-ईरान तनाव और गहराया

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts