ताजा खबरराष्ट्रीय

कोटा में नहर में नहाते समय दो लड़के डूबे, चार अन्य को बचाया

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार को नहर में नहाने गए दो लड़के डूब गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बोरेखेड़ा थाना क्षेत्र में छह लड़के नहर में नहाने गए थे, तभी तेज बहाव के कारण यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने राजेश, शंभू कुमार, रामभरोसे और प्रभात को डूबने से बचाया। लेकिन कुणाल साहू (19) और विवेक साहू (15) पानी में बह गए। नगर निगम और नागरिक सुरक्षा दस्ते की एक टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों लड़कों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल, तलाश जारी है।

आज की अन्य खबरें…

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल

जयपुर राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की इस दूसरी सूची में 50 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है, जबकि 9 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। दूसरी सूची में पार्टी ने किसी सांसद को विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा है। कुल 83 उम्मीदवारों में से 10 महिलाएं हैं। राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं और भाजपा ने अब तक कुल 124 सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 41 नामों की घोषणा की थी। राज्य की सभी सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

देखें लिस्ट- https://x.com/BJP4Rajasthan/status/1715656370727661851?s=20

चीन की एक फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की मौत

फाइल फोटो

बीजिंग। दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के पिंगगुओ शहर में एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट का कारण उच्च तापमान वाले पिघले एल्यूमीनियम से हुआ, जो एल्यूमीनियम रॉड बनने के बाद प्रक्रिया के दौरान रॉड को कूलिंग पूल में बाहर निकालते समय गैस रिसाव के कारण हुआ था। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button