People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत
    राष्ट्रीय

    मुंबई होर्डिंग हादसा : मलबे में मिले दो और लोगों के शव, बचाव अभियान जारी, आंधी के कारण हुआ था हादसा

    Publish Date: 15 May 2024, 10:33 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे दो और लोगों के शव दिखाई दिए हैं। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। हालांकि, दोनों शवों को अभी मलबे के नीचे से निकाला नहीं जा सका है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को खोज और बचाव अभियान जारी है।

    दोनों शवों को बाहर नहीं निकाला जा सका

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को कल रात देखा गया था, लेकिन अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों के अनुसार बचाव दल ने पहले होर्डिंग गिरने वाले स्थान से 14 शव बरामद किए थे। जबकि घटना में 75 लोग घायल हो गए थे।

    तीसरे दिन से मलबा हटाने का काम जारी

    एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह खोज और बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर मामूली तौर पर आग लग गई जिस पर वहां तैनात दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है। https://twitter.com/ANI/status/1790595749824323907

    13 मई को हुआ था हादसा

    मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार (13 मई) को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर लगा 100 फीट ऊंचा अवैध होर्डिंग गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए थे।

    मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

    एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने और लोगों की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंतनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

    CM शिंदे ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की और कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘अगर होर्डिंग अवैध और खतरनाक पाए गए तो उन्हें तत्काल हटाया जाएगा।” शिंदे ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इसकी जांच कराएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मैंने बीएमसी आयुक्त से शहर के सभी होर्डिंग का ढांचागत ऑडिट कराने को कहा है।”

    बीएमसी की अनुमति के बिना लगा था होर्डिंग

    अधिकारियों का कहना है कि होर्डिंग का निर्माण नगर निकाय की अनुमति के बिना किया गया था। बताया कि 40 गुना 40 फुट से अधिक आकार की होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। होर्डिंग पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा जहां काफी लोग मौजूद थे। यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फीट का था और इसका उल्लेख लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े बिलबोर्ड के रूप में भी हुआ था। बीएमसी के अनुसार, उस स्थान पर चार होर्डिंग थे और उन सभी को पुलिस आयुक्त (मुंबई रेलवे) के लिए एसीपी (प्रशासन) द्वारा मंजूरी दी गई थी। बीएमसी के बयान में कहा गया है, ‘होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई थी।’

    60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

    सोमवार को मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी।

    धूल भरी आंधी प्रभावित हुई थी हवाई यात्रा

    मुंबई हवाई अड्डे पर खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण सोमवार (13 मई) को विमानों का संचालन एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा। मुंबई हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि कम से कम 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। रनवे पर परिचालन शाम 5.03 बजे फिर से शुरू हो गया। एक बयान में कहा गया, ‘‘शहर में खराब मौसम और आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण करीब 66 मिनट के लिए उड़ान परिचालन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया।” बयान में कहा गया है कि परिचालन फिर से शुरू होने तक हवाई अड्डे पर 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। सुरक्षित और सुचारू विमान संचालन सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे ने मानसून से पहले रनवे के रख रखाव का काम पिछले सप्ताह ही पूरा कर लिया था। ये भी पढ़ें- मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत, बिलबोर्ड गिरने से 4 की मौत, NDRF की तैनाती, कई फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट ये भी पढ़ें- मुंबई में तूफान से भारी तबाही, घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, 74 को बचाया गया

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

    High Court News : आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

    चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

    गैस सिलेंडर!चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

    16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    Kumbh Viral Girl:16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    ‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

    Bollywood:‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

    US-Israel-Iran War :अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

    81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

    शंकराचार्य का बड़ा ऐलान :81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

    ‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

    Bollywood:‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

    ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Bollywood:‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

    US:वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

    भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

    LPG Crisis :भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....