राष्ट्रीय

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के कुछ देर बाद आई तकनीकी खराबी

नई दिल्ली। एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में तकनीकी खराबी सामने आई है। मंगलवार को दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के अंदर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा, एटीसी ने उतरने की अनुमति दी जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

सभी यात्री सुरक्षित

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेत के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंदौर जा रहा था विमान

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सफलता पूर्वक लैडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार कर टर्मिनल भवन में कुछ देर आराम करने को कहा गया। इसके बाद फुकेत के लिए दूसरे विमान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो ने यात्रियों को हुई इस परेशानी के लिए खेद प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें- गोवा से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी, नौसेना की मदद से यात्रियों को उतारा

ये भी पढ़ें- भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से लखनऊ जा रहे यात्री की तबीयत बिगड़ी

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे PAK के पूर्व पीएम इमरान खान, उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; ये है वजह

संबंधित खबरें...

Back to top button