PlayBreaking News

Amitabh Bachchan :'अस्पताल, सर्जरी और ICU...' बिग बी के भावुक ब्लॉग ने फैंस को किया परेशान

अमिताभ बच्चन के नए ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने अस्पताल, सर्जरी और ICU का जिक्र करते हुए भावुक बातें लिखीं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सर्जरी कब और किस वजह से हुई। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Follow on Google News
'अस्पताल, सर्जरी और ICU...' बिग बी के भावुक ब्लॉग ने फैंस को किया परेशान
अमिताभ बच्चन की पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक नई ब्लॉग पोस्ट ने उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। 83 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में अस्पताल, सर्जरी और ICU में बिताए समय का जिक्र करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि सर्जरी कब हुई और किस वजह से करानी पड़ी।

ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का जिक्र

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अस्पताल में सर्जरी और ICU में रहना किसी भी इंसान के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठिन समय होता है। उन्होंने घर लौटने के अनुभव को भी सबसे चुनौतीपूर्ण दौर बताया।

/img/15/1784629263225

उन्होंने लिखा कि जीवन में एक समय ऐसा भी आता है जब हर चैंपियन को हार का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग इस मुश्किल समय का डटकर सामना करते हैं, जबकि कुछ समझौता कर लेते हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने और सकारात्मक बने रहने की अपील भी की।

क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

ब्लॉग के कुछ समय बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक छोटा लेकिन रहस्यमयी संदेश भी साझा किया।

उन्होंने लिखा- खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी जारी है।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

Twitter Post

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

अमिताभ बच्चन की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि वे बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने उन्हें आराम करने और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह भी दी।

हाल ही में फैंस से मिले थे बिग बी

गौरतलब है कि रविवार को अमिताभ बच्चन अपने साप्ताहिक 'जनता दरबार' के दौरान मुंबई स्थित अपने घर के बाहर फैंस से मिले थे। इस दौरान वह सामान्य और स्वस्थ नजर आए थे। उसी दिन उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच पर भी अपने ब्लॉग में प्रतिक्रिया दी थी। अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी के सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा था कि हर चैंपियन के जीवन में कठिन समय आता है और यही संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है।

Entertainment

पहले भी अस्पताल जाने की खबरें आई थीं

मई 2026 में भी अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि वह केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद उसी दिन घर लौट आए थे।

फिलहाल किस प्रोजेक्ट में हैं व्यस्त?

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल उनकी ओर से सर्जरी या स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में उनकी ब्लॉग पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन सर्जरी के कारण या समय की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts