राष्ट्रीय

Google Doodle: आज 23 साल का हो गया गूगल, जानें क्यों बदली बर्थडे की तारीख

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन Google आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने अपना खास डूडल बनाया है, जिसमें एक केक है और उसके ऊपर ’23’ लिखा गया है। ये एक एनिमेटेड डूडल है। इस डूडल में Google में लिखे गए ‘L’ की जगह पर कैंडल लगाई गई है। कंपनी हर खास दिन या फिर उत्सव के मौके पर अपना स्पेशल डूडल बनाती है।

गूगल ने बदली बर्थडे की तारीख

Google का बर्थडे पहले कई तारीखों को सेलिब्रेट किया जाता था। Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। लेकिन 27 सितंबर को Google ने अपने सर्च इंजन पर पेज सर्च नंबर का नया रिकॉर्ड कायम किया और इस दिन से गूगल का बर्थ डे 27 सितंबर को ही मनाया जाने लगा।

1998 में हुई शुरुआत

Google की शुरुआत साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल को ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था, जिसे बाद में बदल दिया गया। इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जिन्होंने 24 अक्टूबर, 2015 को ये पद लिया है। इस बीच, उन्होंने अल्फाबेट इंक में वही पद संभाला। 3 दिसंबर, 2019 को पिचाई अल्फाबेट के सीईओ भी बने। दरअसल Alphabet Inc. 2 अक्टूबर 2015 को Google के पुनर्गठन के माध्यम से बनाया गया था और बाद में इसकी मूल कंपनी बन गई और साथ ही इसकी पूर्व सहायक कंपनियों की भी।

100 से अधिक भाषाओं में आसान सर्च

आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है। गूगल अपने खास अंदाज के डूडल अक्सर तैयार करता रहता है। गूगल समाज के प्रति लोगों के योगदान को अपने खास अंदाज से डूडल के जरिये सराहता है।

संबंधित खबरें...

Back to top button