Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी

Follow on Google News
MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसके चलते बीते दिन भोपाल, विदिशा, शाजापुर और खरगोन सहित अन्य जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

यहां आंधी के बाद बारिश का मौसम

मौसम में बदलाव का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार यानी की 9 मार्च को रायसेन और खंडवा के ओंकारेश्वर में आंधी चलने के बाद बादल बरसे। वहीं, खरगोन के भगवानपुरा और कसरावद में आधे घंटे तक बादल बरसे। मध्य प्रदेश के 40 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

15 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक के अनुसार, 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत होने से 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी तो वहीं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बुधवार को खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, रायसेन के भीमबेटका और सांची, विदिशा के उदयगिरि, सागर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, छतरपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, हरदा, अशोकनगर, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और हवा भी चल सकती हैं। 10 अप्रैल : विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 11 अप्रैल : विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर और सागर जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसी तरह डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी हल्की बारिश हो सकती है।

10 में से 7 साल बारिश का ट्रेंड

बता दें कि अप्रैल महीने में प्रदेश में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई थी। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। पूरे प्रदेश के भीगने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि अप्रैल में पहली बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हुई। इस कारण आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

इसलिए बदलेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सिस्टम का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। जिसमें जिले- जबलपुर, रीवा आदि शामिल है। वहीं, पश्चिमी हिस्से में असर कम रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें - MP Weather Update : प्रदेश में तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी, 2-3 डिग्री गिरा तापमान; इन चार जिलों में रेड अलर्ट, IMD ने जारी की रिपोर्ट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts