अंतर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया के जकार्ता इस्लामिक सेंटर में लगी आग, देखते ही देखते ढह गया मस्जिद का विशाल गुंबद; देखें VIDEO

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद के विशाल गुंबद में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते मस्जिद का विशाल गुंबद भरभराकर ढह गया। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना का वीडियो आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता देखा जा सकता है।

मस्जिद में चल रहा था मरम्मत का काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंबद में रेनोवेशन का काम चल रहा था। उसी समय अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही आग पर काबु पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मस्जिद की मरम्मत कर रहे कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के चार मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।

मस्जिद में 20 साल पहले भी लगी थी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मस्जिद में 20 साल पहले यानी 2002 में अक्टूबर के महीने में ही मरम्मत के दौरान आग लगी थी। उस समय आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे। बता दें कि, इस इस्लामिक सेंटर परिसर में विशाल मस्जिद के अलावा शैक्षणिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button