MP Weather Update :प्रदेश में मौसम का यू-टर्न... तेज गर्मी के बाद बारिश-आंधी का अलर्ट, इन शहरों में दिखेगा असर

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव दिखने वाला है। 18 से 20 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी हुआ है। फिलहाल खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.4°C दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और मौसम में राहत मिलने की संभावना है।
Follow on Google News
प्रदेश में मौसम का यू-टर्न... तेज गर्मी के बाद बारिश-आंधी का अलर्ट, इन शहरों में दिखेगा असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 38.4°C दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला बन गया।

    हालांकि, राहत की खबर यह है कि 17 मार्च की रात से एक मजबूत मौसम प्रणाली यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रही है, जिसका असर 18 से 20 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

    18 से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च से प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। यह मार्च महीने का पहला मजबूत सिस्टम है, जो पूरे राज्य को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान कहीं तेज बारिश, कहीं आंधी-तूफान और कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बनेगी।

    यह भी पढ़ें: PM मोदी से मिले CM मोहन यादव : ‘किसान कल्याण वर्ष’ और विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

    17 मार्च: गर्मी का असर रहेगा बरकरार

    मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि, 17 मार्च को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दिन पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। लोगों को दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

    18-20 मार्च: इन जिलों में ज्यादा असर

    18 मार्च को अलर्ट वाले जिले

    ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट

    19 मार्च को बढ़ेगा असर

    इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर

    20 मार्च को पूरे प्रदेश में असर

    भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

    Featured News

    तापमान का हाल: कहां कितनी गर्मी?

    प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। नीचे प्रमुख शहरों का तापमान देखें-

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    भोपाल

    35.2

    17.8

    इंदौर

    35.0

    16.8

    ग्वालियर

    34.1

    18.0

    जबलपुर

    35.8

    19.2

    उज्जैन

    35.0

    14.5

    सबसे गर्म जिले

    • खरगोन - 38.4°C
    • नरसिंहपुर - 37.8°C
    • नर्मदापुरम - 37.7°C
    • सागर - 37°C
    • मंडला - 37.2°C

    सबसे ठंडा स्थान

    • पचमढ़ी - 12.6°C (न्यूनतम)

    यह भी पढ़ें: भोपाल: वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

    क्यों बदल रहा है मौसम?

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में दो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और एक ट्रफ सक्रिय हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा नहीं है। अब जो नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, वह पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर-पश्चिम भारत से होते हुए मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। इस सिस्टम के कारण बादल बनेंगे, तेज हवाएं चलेंगी, गरज-चमक होगी और बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

    मार्च में तीनों मौसम का असर

    मध्य प्रदेश में मार्च महीने में आमतौर पर तीनों मौसम देखने को मिलते हैं-

    • दिन में गर्मी
    • रात में ठंडक
    • बीच-बीच में बारिश

    इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का तापमान 40°C तक जा सकता है, जबकि रात का तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

    Breaking News

    अप्रैल-मई में बढ़ेगी परेशानी

    मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि इस साल अप्रैल और मई में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, कई जिलों में तापमान 45°C के पार जा सकता है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग ज्यादा प्रभावित रहेंगे

    फरवरी में भी बदला था मौसम

    इससे पहले फरवरी महीने में भी मौसम ने कई बार करवट ली थी। 4 बार बारिश और ओले गिरने के साथ ही कई इलाकों में आंधी चली। जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ, सरकार को नुकसान का सर्वे भी कराना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की किल्लत का असर! गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts