PlayBreaking News

MP Vaccination Maha Abhiyan : दिसंबर 2021 तक 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य, प्रदेश में 94% लोगों को लगा पहला डोज

Follow on Google News
मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक 94% लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग गया है। 70% लोगों ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है। दिसंबर 2021 तक 100% वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।

एमपी में वैक्सीनेशन महाअभियान

बता दें कि दिसंबर 2021 तक पात्र आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए रोज 7.35 लाख डोज लगाने होंगे। प्रदेश में अब 8, 15 और 22 दिसंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान होगा। प्रदेश में अब तक 8.99 करोड़ डोज लग गए हैं। इसमें पहला डोज 5.13 करोड़ और दूसरा डोज 3.85 करोड़ लोगों ने लगवाया है।

दिसंबर में 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य

प्रदेश सरकार ने पात्र आबादी को फुली वैक्सीनेटेड करने के लिए दिसंबर 2021 तक का लक्ष्य तय किया है। अभी भी प्रदेश 1.63 करोड़ लोगों का दूसरा डोज पेंडिंग है। वहीं, पहला डोज लगवाने के बाद 84 दिन पूरे करने वाले करीब 40 लाख के आसपास लोगों को दूसरा डोज पेंडिंग है। इसके अलावा, करीब 35 लाख लोगों ने अब तक पहला डोज भी नहीं लगवाया है। फिलहाल अभी 1.98 करोड़ डोज लगना है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले 27 दिनों तक रोज 7.35 लाख डोज लगाना होंगे।

प्रदेश में 94% लोगों को लगा पहला डोज

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि पहला डोज 94% लोगों को लग चुका है। दूसरा डोज भी एक बड़ी आबादी को लग गया है। दिसंबर में सभी को दोनों डोज लगाने के लिए जिलों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश भर में वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts