
Happy New Year 2025 : न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल की दस्तक हो चुकी है। सबसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया ने नए साल की एंट्री का जश्न मनाया। इस दौरान सिडनी हार्बर ब्रिज और मेलबर्न में यारा नदी के किनारे जमकर हुई आतिशबाजी की गई। यह खूबसूरत नजारा देखने के लिए तकरीबन 10 लाख इकट्ठा हुए।
सिडनी हार्बर में भव्य आतिशबाजी
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी 2025 का स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास लाखों लोग जमा हुए। यहां की पारंपरिक आतिशबाजी ने रात को रोशन कर दिया। मेलबर्न में यारा नदी के किनारे भी शानदार आतिशबाजी की गई।
न्यूजीलैंड में सबसे पहले 2025 का स्वागत
दुनिया का सबसे पूर्वी हिस्सा होने के कारण न्यूजीलैंड सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है। ऑकलैंड में देश के सबसे ऊंचे स्काई टावर पर हजारों लोगों ने आतिशबाजी के बीच नए साल का जश्न मनाया। यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इकट्ठा हुए।
19 घंटे चलता है नया साल मनाने का सिलसिला
दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण नया साल मनाने का सिलसिला 19 घंटों तक चलता है। न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले नया साल आता है, जबकि अमेरिका में यह भारत से साढ़े 9 घंटे बाद आता है।
भारत से पहले नए साल का स्वागत करने वाले देश
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, समोआ, टोंगा, जापान, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल समेत 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। दुनियाभर में नए साल के स्वागत का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती है, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती है।
One Comment