PlayBreaking News

MP Rajya Sabha Election :कहां हैं BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार, दोनों फोन स्विच ऑफ, फेसबुक पोस्ट से खलबली!

मप्र में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। 164 विधायकों के साथ भाजपा के पास दो विधानसभा सीट जीतने के लिए तो पर्याप्त संख्या है, लेकिन तीसरी सीट के लिए उनके पास सिर्फ 48 वोट ही हैं। ऐसे में एक-एक वोट कीमती है। मप्र में एक सीट वाली भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के इकलौते विधायक की इन दिनों खासी डिमांड है।
Follow on Google News
कहां हैं BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार, दोनों फोन स्विच ऑफ, फेसबुक पोस्ट से खलबली!

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जोर लगा दिया है। भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जो दो सीट के लिए जरूरी 116 वोटों की संख्या को पूरी करते हैं। लेकिन पार्टी ने तीसरी सीट जीतने के लिए भी तैयारी कर ली है। हालांकि इस सीट पर जीत के लिए 58 वोटों यानी विधायकों की संख्या में से पार्टी के पास 48 ही हैं। ऐसे में पार्टी को जीत के लिए अन्य दलों के विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी। भाजपा को 10 विधायकों की जरूरत है। 

निर्दलीय कोई नहीं, तीसरी पार्टी से सिर्फ एक विधायक 

मप्र में 2023 के विधानसभा चुनाव में कोई निर्दलीय विधायक जीतकर नहीं आया। 230 विधायकों में से भाजपा के 164 और कांग्रेस के 65 विधायक थे। रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार विजयी हुए थे। इसके अलावा सपा, बसपा एवं अन्य दलों से भी प्रत्याशी चुनाव में जीते थे लेकिन किसी पार्टी से कोई विधायक नहीं जीत सका। ऐसे में कमलेश्वर डोडियार मोस्ट वैल्युएबल एमएलए बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस के विधायक स्पेशल फ्लाइट से बेंगलुरु जाएंगे : सिंघार का दावा-हमें 62 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं

कहां हैं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी नहीं जानते

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही कमलेश्वर डोडियार लापता हैं। उनके दोनों मोबाइल फोन नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि डोडियार अज्ञातवास पर हैं। वैसे तो डोडियार आदिवासी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन कुछ माह पहले ही उनकी पार्टी पदाधिकारियों से खट-पट हो गई। ऐसे में पार्टी के राजस्थान में बैठे पदाधिकारी भी कोई हस्तक्षेप करने की स्थिति में नहीं हैं।

खुद जाना चाहते थे राज्यसभा

कमलेश्वर डोडियार ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही खुद भी राज्यसभा जाने की पेशकश की थी। डोडियार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी को प्रस्ताव दिया था कि आदिवासी नेता के रूप में उनका समर्थन किया जाए। लेकिन दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। ऐसे में कमलेश्वर को किसी एक दल के प्रत्याशी को वोट देना होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चाहेंगी कि डोडियार उनके प्रत्याशी का समर्थन करे। खासतौर से भाजपा को जो 10 विधायक कम पड़े हैं, उनमें से डोडियार का समर्थन मिलने पर उन्हें 9 विधायकों को ही साधना पड़ेगा। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने और उनके नेताओं ने किसी पार्टी के विधायक से संपर्क नहीं किया है।

Featured News

फेसबुक पोस्ट में कहा-18 जून को बताऊंगा किसे वोट दिया

/img/89/1781001172986

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के चलते फ़ोन बंद कर लापता होने की खबर के बाद प्रदेश में एकमात्र भारत आदिवासी पार्टी के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि “मेन स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूं कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया? और हां दल्लों और गल्लो के सवालों का जवाब नहीं दूंगा। हमें सुझाव देने वाले दल्लों को पहले पंच या पार्षद बनना चाहिए।” डोडियार ने कटाक्ष करते कहा कि दल्लों गल्लों के सवाल का जवाब नहीं मिलेगा पोस्ट में आगे कहा कि पहले पंच या वार्ड पार्षद बने फिर सुझाव दें।

एलएलएम में लिया है एडमिशन

कमलेश्वर डोडियार ने लॉ में ग्रेजुएशन किया है।उन्होंने हाल ही में लॉ की मास्टर डिग्री के लिए भोपाल की नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) भोपाल में एडमिशन लिया है। उन्होंने बताया था कि पढ़ाई के कारण वे कुछ दिनों तक क्षेत्र में भी नहीं रहेंगे। ऐसे में सैलाना क्षेत्र में भी कुछ दिन पहले से उनकी उपस्थिति नजर नहीं आ रही है।

विधायक बनने के बाद पहली बार बाइक से आए थे विधानसभा 

कमलेश्वर डोडियार विधायक चुने जाने के बाद पहली बार बाइक से सैलाना (रतलाम) से बाइक से विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे खासे चर्चा में आए थे। हालांकि कुछ दिनों महीनों बाद उन्होंने चार पहिया वाहन लोन पर खरीद लिया था। 

ये भी पढ़ें: TMC में टूट के बीच ममता का बड़ा फैसला : कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हीप नियुक्त किया, ओम बिरला को लिखा था लेटर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts