ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन : महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा, CM आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर जारी प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। वहीं अब छात्रों को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। शनिवार दोपहर को सीएम हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पर पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इसी दौरान मची भगदड़ में महक राणा नामक एक महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया। उसे एंबुलेंस के जरिए अस्‍पताल भेजा गया।

वहीं भोपाल शहर जिलाध्यक्ष को आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। कुछ अन्‍य कार्यकर्ताओं को भी हल्‍की चोटें आईं। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विधायक पीसी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई बहस

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया। दोपहर डेढ़ बजे रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं सीएम हाउस का घेराव करने निकले तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्‍हें बाणगंगा चौराहा पर ही रोक लिया। इसे लेकर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। प्रदर्शनकारियों ने लगाए शिवराज और प्रदेश के मामा मुर्दाबाद के नारे। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने कर्मचारी चयन मंडल का खत्म करने की मांग की।

पीसी शर्मा ने लगाया लाठीचार्ज का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर सभी को खदेड़ दिया। इधर, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार के कहने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें हमारे कई कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया सिर्फ वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP: दिनभर चले विवाद के बाद शाम को फैसला, CM शिवराज ने पटवारियों की नियुक्तियों पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button