MP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव से पहले हटाए जाएंगे ये अधिकारी, 14 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होगा

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के एलान के बाद अब निर्वाचन क्षेत्रों में तीन साल से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह और राजस्व विभाग को कार्यवाही कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद 14 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होगा। ये भी पढ़ें : MP पंचायत चुनाव: 6 दिसंबर को होगा वोटर लिस्ट का प्रकाशन, आज से काम शुरू

आज फाइनल होगी वोटर लिस्ट

गृह विभाग कुछ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर भी चुका है। इसके साथ ही वोटर लिस्ट भी फाइनल हो जाएगी। आयोग ने जिन पंचायतों में परिसीमन हुआ था। उसे पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों से कहा था। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ये भी पढ़ें : MP पंचायत चुनाव: 14 दिसंबर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों का आरक्षण

इन अधिकारियों के होंगे तबादले

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने बताया कि राज्य शासन से उन अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है, जो सीधे चुनाव प्रक्रिया से जुड़े होते हैं। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, डीएसपी, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, पंचायत सचिव इसमें शामिल हैं। ये भी पढ़ें : MP Panchayat Election : तीन चरणों में होगी वोटिंग, चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन के आदेश के बाद वोटर लिस्ट अपडेट करने का निर्देश जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, चुनाव को लेकर 2 साल पहले नए परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची तैयार हो गई थी। लेकिन ये काम दोबारा किया गया। फाइनल वोटर लिस्ट 6 दिसंबर को जारी होगी। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts