
भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय पार्षदों की 13 सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। इसमें भाजपा को 7 सीट मिली हैं। जबकि, कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत हासिल की। इस उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन परिणामों की लोगों के बीच काफी चर्चा है। आइए जानते हैं कि कहां पर किस पार्टी ने बाजी मारी है…
कहां कौन जीता, देखें लिस्ट
क्रमांक | जिला | नगरीय निकाय | जीता प्रत्यशी | पार्टी का नाम |
1 | सागर | बिलहरा | कलमेश सौंर | बीजेपी |
2 | मुरैना | जौरा | बीरबल जाटव | बीजेपी |
3 | सतना | कोटर | दीपा | बीजेपी |
4 | छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा | संदीप सिंह चौहान | बीजेपी |
5 | सागर | बांदरी | पुष्पेंद्र यादव | बीजेपी |
6 | सतना | सतना | सौरभ मलिक | कांग्रेस |
7 | शहडोल | बुढ़ार | रश्मि सिंह | बीजेपी |
8 | छिंदवाड़ा | डोंगर-परासिया | पूजा मरकाम | कांग्रेस |
9 | धार | सरदारपुर | अमर सिंह | कांगेस |
10 | मंदसौर | मंदसौर | तबस्सुम बी | कांग्रेस |
11 | देवाल | सतवास | अरविंद यादव | कांग्रेस |
12 | बुरहानपुर | शाहपुर | दीपाली महाजन | कांग्रेस |
13 | नीमच | रतनगढ़ | मुकेश कुमार | बीजेपी |
मंदसौर में कांग्रेस जीती
मंदसौर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 27 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस की उम्मीदवार तबस्सुम साबिर हुसैन ने 440 मतों से जीत हासिल की है। 1500 वोट में से 20 वोट नोटा को मिले। जबकि, 960 वोट विजयी उम्मीदवार को मिले हैं। इस वार्ड के कांग्रेस पार्षद साबिर हुसैन को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पार्षद का पद रिक्त हुआ था।
छिंदवाड़ा में दोनों पार्टी का खुला खाता
छिंदवाड़ा को पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। छिंदवाड़ा नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जीत हासिल की है। छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा प्रत्याशी संदीप चौहान ने 436 वोट से जीत हासिल की है। जबकि, परासिया नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम 96 मतों से विजयी रहीं। यहां की दोनों ही सीट पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थी।
बुरहानपुर में BJP हारी
इधर, बुरहानपुर जिले की शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपाली पंकज राउत 4 वोट से विजय हुईं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कविता ज्ञानेश्वर भोई को पराजित किया है। वार्ड 10 में कांग्रेस को जहां 387 वोट मिले तो भाजपा को 383 वोट हासिल हुए।