जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा निगम उपचुनाव : वार्ड 42 में BJP की जीत, परासिया में कांग्रेस ने बाजी मारी; शाहपुर नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड 42 के लिए उपचुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संदीप चौहान ने 436 वोट से जीत हासिल कर ली। वहीं परासिया के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम 96 मतों से विजयी रहीं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से एमएलबी स्कूल में मतगणना हुई। 13 जून को वार्ड 42 में 4 बूथों पर मतदान हुआ था। दोनों ही सीट पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थी।

दोनों दलों ने झोंकी थी पूरी ताकत

छिंदवाड़ा निगम के वार्ड 42 की चारों ईवीएम की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ने लीड ली। ये चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए झटका साबित हुआ है, क्योंकि चुनाव प्रचार में पूर्व सीएम कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताकर चुनाव प्रचार किया गया था। वहीं भाजपा ने पोस्टर-बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रचार किया था। छिंदवाड़ा निगम के वार्ड 42 से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी राजू स्वामी को हराया।

वार्ड 42 में किस बूथ से कितने वोट मिले

  • चुनाव परिणाम में पहले राउंड में बूथ 191 से भाजपा प्रत्याशी को 297 कांग्रेस को 235 , नोटा को 10 मत मिले। इस प्रकार पहले राउंड में 62 मत से भाजपा आगे रही।
  • दूसरे राउंड में बूथ 192 से भाजपा को 376, कांग्रेस को 228 और नोटा में 3 वोट गए। इस प्रकार भाजपा दूसरे राउंड में 148 मत से आगे रही।
  • तीसरे दौर में बूथ 193 से भाजपा प्रत्याशी को 248, कांग्रेस प्रत्याशी को 170 और नोटा को 6 मत मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 78 मत की लीड मिली।
  • आखिरी राउंड में बूथ 194 से भाजपा को 305 कांग्रेस को 157 नोटा को 5 मत मिले। इस प्रकार आखिरी राउंड में भाजपा को 148 मतो से लीड मिली।

परासिया से कांग्रेस जीती

परासिया के वार्ड 6 के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम ने 96 वोट से जीत दर्ज की। भाजपा की आशा करपे को हार का सामना करना पड़ा। परासिया के वार्ड क्रमांक 6 के उपचुनाव की वोटों की गिनती पॉलिटेक्निक कॉलेज परासिया में की गई।

शाहपुर में BJP को हार का सामना करना पड़ा

इधर, बुरहानपुर जिले की शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दीपाली पंकज राउत 4 वोट से विजय हुईं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कविता ज्ञानेश्वर भोई को पराजित किया है। वार्ड 10 में कांग्रेस को जहां 387 वोट मिले तो भाजपा को 383 वोट हासिल हुए। वहीं दीपाली की जीत के बाद कांग्रेसियों में उत्साह दिखाई दिया। वहीं भाजपाइयों में मायूसी नजर आई।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button