MP Mayor Result : 16 में से 9 सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस ने जीती 5 सीटें; सिंगरौली में AAP, कटनी में निर्दलीय बनीं मेयर

Follow on Google News
MP Mayor Result : 16 में से 9 सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस ने जीती 5 सीटें; सिंगरौली में AAP, कटनी में निर्दलीय बनीं मेयर
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बाद सारे परिणाम आ चुके हैं। इसके साथ ही शहर सरकार की तस्वीर भी साफ हो गई है। 16 नगर निगमों में से 9 महापौर की कुर्सी पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस ने 5 नगर निगमों पर विजयश्री हासिल की। खास बात ये हैं सिंगरौली महापौर सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। कटनी में जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी को महापौर चुना है। इसी के साथ इन नगरीय निकाय चुनाव में आप व ओवैसी की पार्टी ने कई शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिला : सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाया। सीएम शिवराज ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा जनता के कल्याण और नगरों के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिला है। 16 नगर निगमों में से 9 मेयर भाजपा के जीते हैं। साथ ही पार्षदों में भाजपा को प्यार मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत अधूरी है। 76 नगर पालिकाओं में से 65 में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है।

बच्चा कहीं होता है तो मिठाइयां ये बांटते हैं : कमलनाथ

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचे और मीडिया से चर्चा कर जनता का आभार जताया। कहा कि हम 5 नगर निगम में जीते। एक आम आदमी पार्टी का और एक निर्दलीय जीता। बीजेपी 7 सीट हारी है। कमलनाथ ने कहा कि 2003 में 3 और 2015 में नगर निगम में कांग्रेस की कोई भी सीट नहीं थी, अब हमने 5 सीटें जीतीं है। चुनाव में पुलिस, प्रशासन और पैसा का दुरुपयोग जमकर किया गया। कांग्रेस का बेहतर परफॉर्मेंस रहा है। किसी एक जिले में कम परफॉर्मेंस हो सकती है। लेकिन, प्रदेश स्तर पर देखें तो हमारा बेहतरीन प्रदर्शन रहा। बीजेपी पर कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, अगर बीजेपी इस पर जश्न मनाना चाहती है तो कोई चिंता नहीं। बच्चा कहीं और होता है, मिठाईयां ये बांटते हैं। हमेशा इनकी ये परंपरा रही है।

प्रदेश के नगर निगम की स्थिति

  • 09 में बीजेपी
  • 05 में कांग्रेस
  • 01 में AAP
  • 01 में निर्दलीय

बीजेपी को गंवानी पड़ी 7 सीटें

नगरीय निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हुआ है। पिछली बार से भाजपा को इस बार 7 सीट गंवाना पड़ी। इस चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी अपने गढ़ नहीं बचा पाए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं देखा जाए तो सीएम शिवराज सिंह चौहान के दो सभा करने के बाद भी रीवा में कांग्रेस का महापौर बन गया है।

कांग्रेस के 3 विधायकों को मिली हार

दूसरे चरण में बीजेपी-कांग्रेस को 2-2 महापौर सीट मिली हैं। जबकि, एक सीट पर बीजेपी की बागी निर्दलीय ने कब्जा जमाया है। पहले चरण में 7 महापौर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जबकि, कांग्रेस को 3 व एक आप आदमी पार्टी के खाते में गई थीं। इधर, महापौर चुनाव में कांग्रेस के 3 वर्तमान विधायकों को भी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा को यहां हुआ नुकसान

ग्वालियर महापौर भी बीजेपी हार गई। इसके बाद मुरैना नगर निगम भी बीजेपी हार गई। मुरैना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र है। यहां सिंधिया ने भी पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन इसके उलट हुआ। रीवा में 24 साल बाद कांग्रेस ने वापसी कर निगम पर कब्जा कर लिया है। वहीं, जबलपुर में भी कांग्रेस ने बीजेपी को गहरा जख्म दिया है। https://www.youtube.com/watch?v=YF2rPmKP-18

16 नगर निगमों की महापौर सीट पर ये प्रत्याशी जीते ....

16 नगर निगम जीतने वाले प्रत्याशी कितने वोट से जीते हारने वाले प्रत्याशी जीतने वाली पार्टी
भोपाल मालती राय (461335) 98847 विभा पटेल (362488) भाजपा
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव (593856) 133497 संजय शुक्ला (460359) भाजपा
जबलपुर जगत बहादुर सिंह (293192) 44339 डॉ. जितेंद्र जामदार (248853) कांग्रेस
ग्वालियर शोभा सिकरवार (235154) 28805 सुमन शर्मा (206349) कांग्रेस
उज्जैन मुकेश टटवाल (134094) 736 महेश परमार (133358) भाजपा
छिंदवाड़ा विक्रम अहाके (64363) 3786 अनंत धुर्वे (60577) कांग्रेस
सागर संगीता तिवारी (70653) 12714 निधि जैन (57939) भाजपा
सिंगरौली रानी अग्रवाल (34585) 9352 चंद्रप्रताप विश्वकर्ता (25233) भाजपा आप
सतना योगेश ताम्रकार (63292) 24916 सिद्धार्थ कुशवाहा (38376) भाजपा
खंडवा अमृता यादव (51925) 48709 आशा मिश्रा (3216) भाजपा
बुरहानपुर माधुरी पटेल (52823) 542 शहनाज अंसारी (52281) भाजपा
रीवा अजय मिश्रा (48011) 10301 प्रबोध व्यास (37710) कांग्रेस
रतलाम प्रहलाद पटेल (76237) 8591 मयंक सिंह जाट(67646) भाजपा
मुरैना शारदा सोलंकी (54,277) 12874 मीना जाटव (41403) कांग्रेस
देवास गीता अग्रवाल (89502) 45884 विनोदनी व्यास (43618) भाजपा
कटनी प्रीति सूरी (45648) 5287 ज्योति दीक्षित (40361) भाजपा निर्दलीय
ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Election Results : दो नगर निगम में BJP… तो दो में हाथ को मिला जनता का साथ, एक पर निर्दलीय; जानें किसने कहां किया कब्जा

किस पार्टी के कितने पार्षद जीते

नगर निगम कुल वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य
भोपाल 85 58 22 05
इंदौर 85 64 19 02
ग्वालियर 66 34 25 07
जबलपुर 79 44 26 09
खंडवा 50 28 13 09
बुरहानपुर 48 19 15 14
छिंदवाड़ा 48 18 26 04
उज्जैन 54 37 17 00
सागर 48 40 07 01
सिंगरौली 45 23 12 10
सतना 45 20 19 06
कटनी 45 27 15 3
रीवा 45 18 16 11
मुरैना 47 15 19 13
रतलाम 49 30 15 4
देवास 45 32 08 5
ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Election Results 2022 : BJP की भोपाल-इंदौर समेत 7 सीटों पर जीत; सिंगरौली में AAP; इन 3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा ये भी पढ़ें: CM शिवराज के गढ़ में भाजपा की बंपर जीत, 45 वॉर्ड में से 37 पर BJP, 2 सीट पर कांग्रेस… 6 वॉर्डों में निर्दलीयों का कब्जा मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts