Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज के गढ़ में भाजपा की बंपर जीत, 45 वॉर्ड में से 37 पर BJP, 2 सीट पर कांग्रेस... 6 वॉर्डों में निर्दलीयों का कब्जा

CM शिवराज के गढ़ में भाजपा की बंपर जीत, 45 वॉर्ड में से 37 पर BJP, 2 सीट पर कांग्रेस... 6 वॉर्डों में निर्दलीयों का कब्जा
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है। बुदनी विधानसभा के अंतर्गत तीन नगर परिषद बुदनी, नसरुल्लागंज और रेहटी आते हैं। तीनों नगर परिषद में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। तीनों नगर परिषद के कुल 45 वॉर्ड में से 37 पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस महज 2 वॉर्ड में जीतने में सफल रही। वहीं, 6 वॉर्ड में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। बता दें कि बुदनी विधानसभा सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक भी हैं।

सीएम ने प्रत्याशियों को दी बधाई

तीनों नगर परिषद में भाजपा की बंपर जीत हुई है। इस पर सीएम ने ट्वीट कर प्रत्याशियों को दी बधाई दी है। सीएम ने कहा, मेरी विधानसभा बुधनी की तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज एवं रेहटी में भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर आप सभी नागरिकों ने विश्वास जताया। आप सभी का आभार एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं।

बुदनी में कांग्रेस का खाता नहीं खुला

बुदनी नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से 13 पर भाजपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 2 वॉर्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीते। वॉर्ड-7 से निर्दलीय प्रभात और वॉर्ड-8 से निर्दलीय यशवंत सिंह चौहान जीतने में सफल रहे। दोनों ने अपने वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार को हराया। बुदनी नगर परिषद में कांग्रेस का इतना बुरा हाल रहा कि 15 में से महज 4 वॉर्ड में उसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर आ सके। ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और निर्दलियों के बीच रहा।

रेहटी में भाजपा की बड़ी जीत

बुदनी विधानसभा में आने वाली दो अन्य नगर परिषद रेहटी और नसरुल्लागंज में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली। रेहटी के कुल 15 वॉर्ड में से 12 में भाजपा को जीत मिली। 2 वॉर्ड निर्दलियों तो 1 कांग्रेस के खाते में गया। वहीं, वॉर्ड-13 से कांग्रेस की प्रेमलता बाई जीतने में सफल रहीं। वॉर्ड-5 से निर्दलीय दिप्ती ठाकुर और वॉर्ड-10 से निर्दलीय शमा बी को जीत मिली।

नसरुल्लागंज में कांग्रेस की एक सीट

इसी तरह नसरुल्लागंज से 15 वॉर्ड में से 12 पर भाजपा, 2 पर निर्दलीय और 1 पर कांग्रेस को जीत मिली। नसरुल्लागंज में कांग्रेस को एकमात्र जीत वॉर्ड-8 में मिली। यहां से मो. अशफाक ने भाजपा के दीपक कुमार को हराया।

जीत का जश्न...

https://twitter.com/psamachar1/status/1549661576554508288?t=yCYA_QfJR_cGML5AyOkVSg&s=08 ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Election Results : दो नगर निगम में BJP… तो दो में हाथ को मिला जनता का साथ, एक पर निर्दलीय; जानें किसने कहां किया कब्जा मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts