
मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है।
राजगढ़ सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है।
इन जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों के अलावा खरगोन, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, रतलाम, टीकमगढ़ और दमोह जिले में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 40.8 |
इंदौर | 40.7 |
ग्वालियर | 42.6 |
जबलपुर | 42.0 |
ये भी पढ़ें- नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक नजारा, कान्हा नेशनल पार्क में बाघिन के लिए भिड़े 2 बाघ, देखें VIDEO