
मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 जून के बाद ही बारिश आने की संभावना है।
यहां लू का प्रभाव रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। खजराहो, नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर एवं दतिया में लू का प्रभाव रहा।
नौगांव सबसे गर्म शहर
इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य रहा, वहीं ग्वालियर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकमत तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा एवं सतना जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
नौगांव | 46.5 |
ग्वालियर | 46.2 |
दतिया | 45.7 |
खजुराहो | 45.2 |
राजगढ़ | 45 |
सतना | 44.8 |
दमोह | 44.5 |
गुना | 44.5 |
उमरिया | 44.5 |
सागर | 43.7 |
टीकमगढ़ | 43.7 |
सिवनी | 43.6 |
नर्मदापुरम | 43.5 |
रायसेन | 43.4 |
जबलपुर | 43.4 |
खरगोन | 43 |
रतलाम | 43 |
रीवा | 43 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
रायसेन | 31.6 |
दमोह | 30.4 |
जबलपुर | 30.1 |
राजगढ़ | 29.9 |
भोपाल | 29.3 |
टीकमगढ़ | 29 |
सीधी | 28.6 |
रतलाम | 28.5 |
ग्वालियर | 28.4 |
खंडवा | 28.4 |
उज्जैन | 28 |
उमरिया | 27.8 |
दतिया | 27.5 |
खरगोन | 27.5 |
गुना | 27 |
ये भी पढ़ें- Weather Update: गर्मी से नहीं मिल रही राहत… देश के इन हिस्सों में लू की चेतावनी, जानिए राज्यों के मौसम का हाल