PlayBreaking News

MP Lok Sabha Election 2024 : थमा चौथे चरण का चुनावी शोर, MP की 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को होगी वोटिंग; घर-घर दस्तक देंगे प्रत्याशी

Follow on Google News
MP Lok Sabha Election 2024 : थमा चौथे चरण का चुनावी शोर, MP की 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को होगी वोटिंग; घर-घर दस्तक देंगे प्रत्याशी
भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के चौथे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 8 संसदीय सीटों पर 13 मई को होने वाले मतदान के पहले शनिवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में मध्य प्रदेश के 8 संसदीय क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में 13 तारीख को मतदान होना है। इसके पहले आज शाम 6 बजे इन सभी संसदीय क्षेत्रों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार अभियान समाप्ति के पहले इन क्षेत्रों में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बाहरी लोगों को छोड़ने होंगे क्षेत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के उन व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सघन निगरानी अभियान भी चलाया जाता है।

चुनावी मैदान में 74 प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार, इन आठों संसदीय क्षेत्रों पर कुल 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें देवास और मंदसौर में 8-8, खंडवा में 11, खरगोन में 5, रतलाम में 12, धार में 7, इंदौर में 14 और उज्जैन में 9 प्रत्याशी शामिल हैं।

चर्चाओं में बनी इंदौर लोकसभा सीट

इस चरण में राज्य की इंदौर संसदीय सीट इन दिनों सर्वाधिक चर्चाओं में बनी हुई है। कांग्रेस ने यहां से अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। इसके बाद अब इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के अन्य नेता अब यहां लोगों से नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद शंकर ललवानी पर ही दोबारा भरोसा जताया है। चौथे चरण के साथ ही राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।

चौथे चरण में इन 8 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा सीट BJP प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
इंदौर शंकर लालवानी .......
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
खरगोन गजेंद्र सिंह पोरलाल खरते
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल नरेंद्र पटेल
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts