PlayBreaking News

Meenakshi Natarajan Nomination Cancel :मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। भाजपा ने उन पर हैदराबाद कोर्ट में लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। इस बीच विधानसभा परिसर में हंगामा हुआ और कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया। मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
Follow on Google News
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा की आपत्ति के बाद यह फैसला लिया। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी नहीं दी। इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई और उनसे जवाब भी मांगा गया था।

कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं आया काम

नामांकन की जांच के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक ने मीनाक्षी नटराजन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और शाम तक जवाब देने के लिए कहा था। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन खारिज करने का निर्णय लिया।

बीजेपी ने मनाया जश्न

कांग्रेस ने आरोपों को बताया निराधार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्हें केवल अदालत की ओर से एक नोटिस मिला था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विधानसभा परिसर में हंगामा

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और नारेबाजी देखने को मिली।

कांग्रेस विधायकों ने किया विरोध

हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में जाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और विधानसभा सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

विधायकों को बेंगलुरु भेज रही कांग्रेस

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु भेजने का फैसला किया। पार्टी की चार्टर्ड फ्लाइट शाम करीब साढ़े छह बजे भोपाल से रवाना हुई, जिसमें 38 विधायक समेत कुल 75 लोग सवार थे।

फ्लाइट को लेकर भी हुआ विवाद

कांग्रेस का आरोप है कि शुरुआत में भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चार्टर्ड विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि सरकार के दबाव में फ्लाइट को रोका जा रहा था।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विमान को देश के भीतर उड़ान भरने की अनुमति नहीं देने का तर्क समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में एयरपोर्ट प्रशासन अनावश्यक देरी कर रहा था। हालांकि बाद में विमान को उड़ान की अनुमति मिल गई और वह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts