Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रील के लिए कार पर 3400 Kiss! वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस पहुंची घर, युवक पर लगा भारी जुर्माना

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।
Follow on Google News
रील के लिए कार पर 3400 Kiss! वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस पहुंची घर, युवक पर लगा भारी जुर्माना
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘किसिंग कार’

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने की चाह में एक युवक ने अपनी कार के साथ ऐसा प्रयोग किया, जिसने उसे सुर्खियों में ला दिया। युवक की कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बनाए गए। इसके बाद कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सिर्फ एक दिन में इसे करीब 55 लाख व्यूज मिल गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार की पहचान की और उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार मालिक पर 5,500 रुपए का जुर्माना लगाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘किसिंग कार’

मामला ग्वालियर का है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए अपनी कार को अनोखे अंदाज में सजाया। कार की बॉडी पर जगह-जगह लिपस्टिक के किस के निशान बनाए गए थे। कार पर इतने ज्यादा निशान थे कि दूर से देखने पर पूरी गाड़ी लाल रंग के निशानों से ढकी हुई नजर आ रही थी। युवक ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही लोगों का ध्यान इस अनोखी कार की तरफ गया। कुछ ही समय में वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। बताया गया कि करीब एक दिन के अंदर वीडियो को 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए।

X Post

 वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

वीडियो के वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की भी इस पर नजर पड़ी। पुलिस ने वीडियो को देखा तो इसमें कार तेज रफ्तार से सड़क पर चलती हुई नजर आ रही थी। साथ ही कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान करने की कोशिश शुरू की। इसके बाद कार के बारे में जानकारी जुटाई गई और उसका पता ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में लगाया गया। इसके बाद यातायात पुलिस की टीम ने कार को थाटीपुर इलाके से बरामद किया और उसे यातायात थाने ले गई।

X Post

कार मालिक ने मानी अपनी गलती

पुलिस ने कार के मालिक को थाने बुलाकर मामले के बारे में पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। पूछताछ के दौरान कार मालिक ने खुद कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशानों को पानी से साफ किया। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के अलग-अलग प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के मुताबिक, कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

तालाब में मिला 18 वर्षीय नवविवाहिता का शव: शरीर से बंधे मिले करीब 20-20 किलो के दो पत्थर; 6 दिन से थी लापता

कार पर बनाए गए थे करीब 3400 किस के निशान

कार मालिक आदित्य सिकरवार ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसका मकसद वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और उसे वायरल करना था। आदित्य के मुताबिक, कार पर उसने खुद लिपस्टिक के निशान नहीं बनाए थे। उसका कहना है कि जब कार खड़ी थी, उस दौरान उसकी एक दोस्त ने कार की पूरी बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। आदित्य ने पुलिस को बताया कि कार पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा।

वायरल होने की उम्मीद थी, 55 लाख व्यूज मिल गए

कार मालिक ने बताया कि उसे पहले से उम्मीद थी कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचेगा और वायरल हो सकता है। उसकी उम्मीद सही साबित हुई। वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों ने इसे तेजी से देखना शुरू किया। महज एक दिन में वीडियो को करीब 55 लाख व्यूज मिल गए। इस तरह युवक का सोशल मीडिया पर वायरल होने का मकसद तो पूरा हो गया, लेकिन इसके बाद उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

7 साल की बच्ची की हत्या में फांसी से बचा आरोपी: हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा, कहा- अपराध बेहद क्रूर, लेकिन ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ नहीं

पुलिस ने यातायात नियमों का हवाला देकर की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उसे वायरल करना अलग बात है, लेकिन सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। पुलिस की नजर में वायरल वीडियो में कार का सड़क पर तेज रफ्तार से चलना भी महत्वपूर्ण था। इसी आधार पर कार की पहचान कर कार्रवाई की गई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर 5,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

युवक ने कहा- 'दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती'

पुलिस कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह वीडियो बनाकर सड़क पर कार चलाने से यातायात नियमों का उल्लंघन हो सकता है। युवक ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि आगे से वह यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करेगा और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts