ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP सरकार ने जेलों में बंद 21 हजार कैदियों की मजदूरी बढ़ाई, नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आंदोलन पर कसा तंज; NIA ने 2 युवकों को छोड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने जेलों में बंद कैदियों की मजदूरी बढ़ा दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जेल में बंद कैदियों के मजदूरी में वृद्धि का ऐलान किया है। जिसमें कुशल कैदियों की मजदूरी 120 रुपए से बढ़ाकर 154 रुपए दिन कर दी गई है। वहीं अकुशल कैदियों को 72 रुपए की जगह 92 रुपए दिन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की जेलों में 21 हजार कैदी सजा काट रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष दुबई में आंदोलन की रणनीति बना रहे : गृह मंत्री

13 मार्च को होने वाले कांग्रेस के राज भवन घेराव पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि- सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के राजभवन के घेराव की जानकारी मिली है। राजभवन घेराव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके प्रदेशाध्यक्ष चार दिन से दुबई में बैठकर इस आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के पुराने आंदोलन का जो हश्र हुआ है इसका भी वही हाल होगा।

हिरासत में लिए गए युवकों को NIA ने छोड़ा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सिवनी में 2 लोगों को एनआईए ने हिरासत में लिया था। अजीज सेल्फी और शोएब खान को जबलपुर तक ले गए थे। 2 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। नोटिस देकर सभी को बेंगलुरु बुलाया गया है। NIA के द्वारा पकड़े गए लोगों के पास से कई तरह के दस्तावेज मिले। इनमें पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए। कार्रवाई में कुल 26 आर्टिकल जब्त किए गए। तीसरे व्यक्ति अकरम खान से भी पूछताछ की गई थी। इसे भी नोटिस देकर बेंगलुरू बुलाया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button