Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र सरकार ने निगम मंडल अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को दिया मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा, देखें आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अध्यक्षों को राज्य शासन के मंत्री का दर्जा दिया है। साथ ही जिन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। ये भी पढ़ें: मतदाता सूची अपडेट करने के सभी कलेक्टरों को निर्देश, राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से चुनाव कराने की कर रहा तैयारी

इनको दिया मंत्री पद का दर्जा

  • मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ।
  • राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा।
  • खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटौरिया।
  • मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी।
  • स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एंदल सिंह कंसाना।
  • ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया।
  • संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष रणवीर जाटव।
  • राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव।
  • राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल।
  • पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंडल के अध्यक्ष रघुराज कंसाना।
  • गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी।
  • राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया।
  • इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा।
  • मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा।
  • आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बरेला।
  • राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर।

इन्हें किया राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान

  • मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती
  • राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे
  • राज्य बीज एवं फार्म  विकास निगम के उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा
  • पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष अजय यादव
  • राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू
  • राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (खंडवा)
  • स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर
  • सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष रमेश खटीक
  • राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल।
ये भी पढ़ें: बीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज, ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts