
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सनातन संघ द्वारा प्रेसवार्ता की गई। 5 अप्रैल 2023 को सनातन संघ द्वारा राजधानी में भगवा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में हिंदू संगठन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन प्रमुख उपदेश राणा, प्रदेश अध्यक्ष राहुल धौलपुरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमन वर्मा, मीडिया प्रभारी अजय मौर्य, योगेंद्र गोस्वामी सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदू संगठन के सभी लोग यात्रा में होंगे शामिल
सनातन संघ के प्रमुख उपदेश राणा ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को सनातन संघ द्वारा राजधानी भोपाल में भगवा रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त स्थानीय जितने भी हिंदू संगठन हैं जो हिंदूवादी लोग हैं, चाहे वो किसी भी दल के हों या किसी भी संगठन के हों सभी को आमंत्रित किया गया है। पूरे भारतवर्ष के सनातनी साथी यहां पहुंच रहे हैं। यात्रा में करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
जानें यात्रा का मुख्य उद्देश्य
सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल धौलपुरे ने बताया कि भगवा यात्रा माता मंदिर से शाम 6 बजे शुरू होकर हर्षवर्धन मेन रोड, सेकंड स्टॉप, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए वापस माता मंदिर पहुंचकर समापन किया जाएगा। यात्रा में डीजे, ढोल, अघोरी अखाड़ा और साधा अखाड़ा रहेगा। इस यात्रा में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेश चौहान, देवकीनंदन महाराज, टी राजा सिंह मौजूद रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता का परिचय देना व राष्ट्रीयवादी एवं सनातनी विचारधारा को बढ़ावा देना है।
#भोपाल : 5 अप्रैल 2023 को #सनातन संघ द्वारा राजधानी में #भगवा_रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में #हिंदू_संगठन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। #भारतवर्ष से करीब 10 हजार लोग इस #यात्रा में शामिल होंगे।#PeoplesUpdate pic.twitter.com/H6tRq3WO2O
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 24, 2023