
मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में संजय अग्रवाल को नगर जिला अध्यक्ष चुना गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।
विदिशा से महाराज सिंह दांगी है जिला अध्यक्ष
इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उज्जैन में जिला अध्यक्ष बनने पर संजय अग्रवाल ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।