ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Vidhansabha Result 2023 : शिवराज कैबिनेट के 33 मंत्रियों में से 12 हारे, गृह मंत्री और कृषि मंत्री समेत इन मंत्रियों को मिली पराजय

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। रविवार को मतगणना के दौरान भाजपा बहुमत के आंकड़े से भी ज्यादा सीटों पर आगे रहते हुए अपना किला सुरक्षित बचा लिया है। लेकिन, प्रदेश की शिवराज सरकार के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए।

जबकि, एक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं, ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया गया था। प्रदेश की हॉट सीट दतिया से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। हालांकि, बाकी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में फतह हासिल करने में कामयाब रहे।

मध्य प्रदेश में BAP की एंट्री

मध्य प्रदेश में चुनावी मतगणना की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्रदेश की 230 सीटों में से BJP 148 सीटें जीतकर 16 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके मुकाबले कांग्रेस 65 सीटें जीतती हुई ही दिख रही है। वहीं इस बार के चुनाव में सपा, बसपा, AAP या निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल पाया है। वहीं भाजपा – कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश में एंट्री की। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। जबकि, पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

नरोत्तम मिश्रा और कमल पटेल हारे

बात करें मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 8800 से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और पोहरी से सुरेश धाकड़ ने भी अपनी-अपनी सीट गंवा दी। इनमें से सुरेश धाकड़, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, महेंद्र सिंह सिसौदिया को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है।

कौन कैबिनेट मंत्री हारा और कौन जीता

  • दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा- हारे
  • हरदा से कमल पटेल- हारे
  • बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया- हारे
  • बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल- हारे
  • अटेर अरविंद सिंह भदौरिया- हारे
  • बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- हारे
  • बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन- हारे
  • रहली से गोपाल भार्गव- जीते
  • सांवेर से तुलसीराम सिलावट- जीते
  • हरसूद से विजय शाह- जीते
  • मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा- जीते
  • अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू- जीते
  • खुरई से भूपेंद्र सिंह- जीते
  • मानपुर से कु. मीना सिंह मांडवे- जीतीं
  • सुरखी गोविंद सिंह राजपूत- जीते
  • पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह- जीते
  • नरेला से विश्वास सारंग- जीते
  • सांची से प्रभुराम चौधरी- जीते
  • ग्वालियर से प्रद्म्न सिंह तोमर- जीते
  • जावद से ओम प्रकाश सखलेचा- जीते
  • महू से उषा ठाकुर- जीतीं
  • उज्जैन दक्षिण मोहन यादव- जीते
  • सुवासरा से हरदीप सिंह डंग- जीते
  • रीवा से राजेंद्र शुक्ला- जीते

शिवराज सरकार के राज्यमंत्री

  • ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह- हारे
  • अमरपाटन से रामखेलावन पटेल- हारे
  • पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे- हारे
  • पोहरी से सुरेश धाकड़- हारे
  • खरगापुर से राहुल सिंह लोधी- हारे
  • शाजापुर से इंदर सिंह परमार- जीते
  • मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव- जीते
  • शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया- चुनाव नहीं लड़ा
  • ओपीएस भदौरिया- टिकट नहीं मिला

ये भी पढ़ें- चुनाव जीतने वाले सांसदों के सामने संकट, विधानसभा और संसद सदस्यता में से किसी एक का करना होगा चयन, इतने दिनों में लेना होगा फैसला

ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha Result 2023 : बुधनी में फिर ‘शिव’ का राज… एक लाख 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीते शिवराज, कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त

ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha Result 2023 LIVE : संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष हारे… सपा, बसपा, AAP और निर्दलीयों का सूपड़ा साफ

संबंधित खबरें...

Back to top button