
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान पर तंज कसा है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बंटवारा करो और लड़ाओ। कांग्रेस का कहना है कि बेटी है तो लड़ सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कहती है कि लड़की है, तो पढ़ सकती है।
लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसलिये वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं। भाजपा लड़कियों को पढ़ाने की बात करती है।
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ : ×
लड़की हूँ पढ़ सकती हूँ : ✓ pic.twitter.com/jmGCflxX9J— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 17, 2022
‘लड़की हूं पढ़ सकती हूं’
वीडी शर्मा ने कहा कि लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है। इसलिए वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं। भाजपा लड़कियों को पढ़ाने की बात करती है।
‘कांग्रेस सिर्फ लड़ाने का काम करती है’
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ से लेकर बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया है। ये सामाजिक परिवर्तन भाजपा की सरकारें करती हैं। कांग्रेस सिर्फ लड़ाने का काम करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को केवल पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो।