MP Alderman Appointment:भोपाल समेत 13 नगर निगमों में एल्डरमैन घोषित, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को करना होगा इंतजार

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी करते हुए भोपाल सहित प्रदेश के 13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। इन नियुक्तियों के बाद नगर निगमों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
सरकार के इस फैसले के तहत भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन बनाए गए हैं, जबकि मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम नगर निगमों में 8-8 नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किए गए हैं। हालांकि प्रदेश के तीन बड़े नगर निगम इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अभी एल्डरमैन की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में इन शहरों के लोगों की नजर अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।
एल्डरमैन क्या होते हैं?
एल्डरमैन यानी नामनिर्दिष्ट पार्षद वे सदस्य होते हैं, जिन्हें सरकार नगर निगम में नामित करती है। ये सीधे जनता द्वारा चुने नहीं जाते, बल्कि सरकार अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इनकी नियुक्ति करती है। इनका उद्देश्य नगर निगम के कामकाज में अनुभव और सुझाव देना होता है। कई मामलों में इन्हें परिषद की बैठकों में भाग लेने का अधिकार मिलता है। संबंधित कानून के अनुसार इनके अधिकार और भूमिका तय होती है।
यह भी पढ़ें: MP IPS Transfer : मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, टीकमगढ़-श्योपुर को मिले नए SP
भोपाल नगर निगम में सबसे ज्यादा 12 एल्डरमैन
राजधानी भोपाल नगर निगम में सबसे ज्यादा 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इससे नगर निगम में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। भोपाल प्रदेश की राजधानी होने के कारण यहां की नियुक्तियों पर सबसे ज्यादा नजर रहती है।
|
इन 12 नगर निगमों में बने 8-8 एल्डरमैन
सरकार ने प्रदेश के 12 अन्य नगर निगमों में भी 8-8 नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किए हैं।
भोपाल नगर निगम- भोपाल नगर निगम में श्याम विजयवर्गीय, महेश तिवारी, सुनील द्विवेदी, प्रदीप लोधी, लीलाधर यादव, प्रमोद पोलखंडरवार, राजेश साहू, रवि गोयल, दीपक सक्सेना, विनोद चौरसिया, डी.के. सक्सेना और विजय सिंह को एल्डरमैन बनाया गया है।
मुरैना नगर निगम- ऊषा बौंदिल, राजेन्द्र राठौर, अरविंद भदौरिया, दिनेश शर्मा, निधि गुप्ता, संतोषराम प्रजापति, बन्टूदास लाल और महावीर कोरी को एल्डरमैन बनाया गया है।
सागर नगर निगम- महेश जैन, धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पाराशर, विवेक सोढ़िया, राजेंद्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी और अभिषेक (अंकु) चौरसिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किया गया है।
रीवा नगर निगम- सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेन्द्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित और आनन्देन्द्र सिंह को एल्डरमैन बनाया गया है।
सतना नगर निगम- चंद्ररेखा डहेर, हर्ष जैसवाल, सौरभ नायक, सुनील सेनानी, समर बहादुर सिंह, निधि गोपाल गुप्ता, कमलेश दतिया और शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी को नामित पार्षद बनाया गया है।
सिंगरौली नगर निगम- कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खेखवार, नीरज सिंह परिहार और हरिदास गुप्ता को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
कटनी नगर निगम- वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष वर्मा, आयुष्मान शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और अनुराग त्रिसौलिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
छिंदवाड़ा नगर निगम- वहीं छिंदवाड़ा नगर निगम में आलोक साहू, माया बेंदवार, जितेंद्र शाह, दिनेश यादव, मोरेश्वर हिवसे, चंचलेश साहू और ओम चौरसिया समेत 8 नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किए गए हैं।
खंडवा नगर निगम- शारदा तांदले, तेजेन्द्र बाघम, स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, मंगलेश तोमर, शिवशंकर गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह गौड़, महेश चौधरी और रमाकांत पांडे को एल्डरमैन बनाया गया है।
बुरहानपुर नगर निगम- हीरालाल बड़गुजर, बलराज नवाथी, उमा कपूर, शिवकुमार पासी, रुद्रेश एण्डोले, चिंतामण महाजन, विपुल कानगो और विजय शेवड़े को नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किया गया है।
उज्जैन नगर निगम- मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविंद उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र यादव और मधुकर राव को एल्डरमैन बनाया गया है।
देवास नगर निगम- राजेश यादव, अर्जुन चौधरी, प्रिया शर्मा, चेतन योगी, हरीश देवलेरिया, दिनेश सांवला, संतोष वर्मा और सचिन सोटी को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
रतलाम नगर निगम- मंगल लोढ़ा, रोकेश परमार, पूजा बोहरा, दिनेश मिश्रा (रोकेश मिश्रा), हेमंत राहौरी, प्रभु नेका, गोपाल शर्मा और नारायण सांकला को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: MP Cabinet: UCC, यूनिवर्सिटी और नए नियम…मानसून सत्र से पहले मोहन सरकार का मास्टर प्लान, कई फैसलों पर लगेगी मुहर!
इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अभी नियुक्तियां नहीं
सरकार ने फिलहाल इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियों का ऐलान नहीं किया है। ये तीनों प्रदेश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण नगर निगमों में शामिल हैं। इसलिए माना जा रहा है कि यहां नियुक्तियों को लेकर अलग से फैसला लिया जा सकता है।











