MP Alderman Appointment:भोपाल समेत 13 नगर निगमों में एल्डरमैन घोषित, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को करना होगा इंतजार
मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर शुरू कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के 13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि प्रदेश के तीन बड़े नगर निगम इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में फिलहाल एल्डरमैन की नियुक्तियां नहीं की गई हैं।
Garima Vishwakarma
20 Jul 2026


























