Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत: 4 दिन की बच्ची को अस्पताल में बिलखता छोड़ भागी

एमपी के अशोकनगर जिला अस्पताल में 4 दिन की बच्ची को अस्पताल में बेड पर छोड़ गायब हो गई। महिला की देखभाल के लिए पति और मां भी मौजूद थे, पर उन्हें काम पर भेजकर महिला लापता हो गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन भी उसे तलाश रहे हैं। ये भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर बयानबाजी जारी: उमा भारती बोलीं- ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक चिंता का विषय

चार दिन पहले ऑपरेशन से हुआ था बेटी का जन्म

दरअसल, मामला अशोकनगर जिला अस्पताल का है। मुंगावली में रहने वाली विशाखा रजक ने चार दिन पहले ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। स्वास्थ्य लाभ ले रही थी कि सोमवार सुबह उसने मां से गर्म पानी लाने को कहा। पति से कहा कि चक्कर आ रहे हैं, भभूत ला दो। बच्ची को पानी की बोतल लाने भेज दिया। जब सब लोग अपने-अपने काम पर चले गए तो महिला नवजात को बिस्तर पर छोड़कर भाग गई। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में वकील की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तलवार और चाकू से किया हमला, मौके पर मौत

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर की तलाश

महिला की मां गर्म पानी लेकर लौटी तो बेटी नहीं दिखी। पलंग पर नवजात अकेली पड़ी थी। अन्य महिलाओं ने बताया कि उसकी बेटी बाहर गई है। यह सुनते ही उसने दामाद को फोन लगाया। अन्य परिजन भी आए और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों की तलाश की। सिविल सर्जन डीके भार्गव ने बताया कि परिवार आया था। अस्पताल परिसर में महिला नहीं मिली है। पुलिस को जानकारी देने को कहा है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री ने ऑटो चालकों के साथ किया आरटीओ का घेराव, आरटीओ बोले- कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts