भोपालमध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह ने पत्नी को दी श्रद्धांजलि, मां को याद कर बेटे जयवर्धन हुए भावुक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने अपनी पत्नी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ट्वीट कर लिखा- मेरे और बच्चों के जीवन को संवारने में उनकी भूमिका ने मुझे राजनीति में तत्पर रहने को सदैव प्रेरित किया और पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त रखा।

दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह

मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि पत्नी आशा सिंह के निधन के बाद से मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता। मेरे सभी शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे इसे उत्सव का रूप न दें। फिर भी यदि वे चाहते हैं तो सादगी से अस्पताल में मरीज़ों को फल वितरित करें व निर्धनों को भोजन कराएं। धन्यवाद।

जयवर्धन सिंह हुए भावुक

राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह अपनी मां की पुण्यतिथि पर भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि होने को सब साथ है लेकिन जब अकेला होता हूँ तो केवल “आप” हैं।

27 फरवरी 2013 को हुआ निधन

दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का 27 फरवरी 2013 को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। वे 58 साल की थीं।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button