Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांस्टेबल का वीडियो वायरल:मुरैना एसपी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने बताया निराधार

मुरैना में एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। कांस्टेबल रूप सिंह ने वीडियो जारी कर एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुरैना एसपी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने बताया निराधार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुरैना में एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। कांस्टेबल रूप सिंह ने वीडियो जारी कर एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    बीमारी के बावजूद छुट्टी न मिलने का आरोप

    वीडियो में कांस्टेबल रूप सिंह ने दावा किया कि वह किडनी में पथरी की समस्या से परेशान है और इलाज के लिए छुट्टी मांग रहा था लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई। उसने बताया कि डॉक्टर से जांच कराने पर बीमारी की पुष्टि हुई इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में सिर कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला शव

    बंगले पर किचन का काम कर रहा हूं

    कांस्टेबल ने वीडियो में कहा कि वह एसपी के बंगले पर किचन में काम करता है और गंभीर हालत में भी ड्यूटी कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि जब उसने 15 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया। वीडियो में उसने भावुक होते हुए कहा कि बीमारी के बावजूद छुट्टी नहीं मिल रही और उसे मजबूरी में काम करना पड़ रहा है।

    पुलिस का पक्ष: आरोप पूरी तरह गलत

    इस मामले में पुलिस लाइन के आरआई रविकांत शुक्ला ने कहा कि कांस्टेबल के सभी आरोप निराधार हैं। उनके मुताबिक संबंधित कांस्टेबल पिछले दो दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित था और संभव है कि उसने शराब के नशे में वीडियो बनाया हो।

    वीडियो बनाते समय वह नशे में था आरक्षक

    पुलिस के अनुसार कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही कांस्टेबल ने अपने पिता के साथ आकर एक आवेदन भी दिया है जिसमें उसने स्वीकार किया है कि वीडियो बनाते समय वह नशे में था।

    ये भी पढ़ें: डिंडौरी में बदल रहे थे टायर… तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 5 की दर्दनाक मौत; 10 फीट तक उछले लोग

    छुट्टी प्रक्रिया का पालन नहीं करने की बात

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी लेने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसका पालन संबंधित कांस्टेबल ने नहीं किया। इसी कारण छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts