इंदौर में सिर कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला शव

इंदौर में सिर कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुंदन नगर स्थित वाइन शॉप के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक का सिर कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

    युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा था- 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाइन शॉप पर आए कुछ ग्राहकों ने युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

     

    डीसीपी पहुंचे मौके पर - 

    घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ एडीसीपी, एसीपी सहित भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी एंगल को नकारा नहीं गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

     

    पहचान में जुटी पुलिस, परिजनों का इंतजार-
    फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। 
    स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रहवासियों ने रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

    परिजनों तक पहुंचने की कोशिश-
    पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों, हुलिए और अन्य संकेतों के आधार पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है ताकि परिजन सामने आ सकें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पहचान होगी, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने में तेजी आएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts