शाम को वह खंडवा पहुंच भी गई थीं, खंडवा में पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का कई कार्यक्रम था। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी की थी। मगर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से सारे कार्यक्रम रद्द हो गए। उन्हें थकान और घुटनों के दर्द होने लगा। इस पर उन्हें स्थानीय सर्किट हाउस ले जाया गया। सर्किट हाउस में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया है। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें इंदौर रवाना किया गया है।
ये भी पढ़े:Omicron Variant: भोपाल में इज्तिमा के आयोजन पर संकट, विदेशी जमातियों से ओमिक्रॉन वेरियंट का खतरा