Middle-East Tensions : एअर इंडिया ने इजराइल की उड़ानें 8 अगस्त तक कैंसिल की, जानें एयरलाइन ने क्या कहा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव के लिए उड़ानें आ8 ठ अगस्त तक स्थगित करने की घोषणा की। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से इजराइली शहर के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।
कैंसिल या री-शेड्यूल कर सकते हैं फ्लाइट्स
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि, पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से 8 अगस्त 2024 तक स्थगित कर दिया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रही है। इसमें फ्लाइट्स री-शेड्यूल और कैंसिलेशन पर एक बार की छूट शामिल है। एअर इंडिया ने गुरुवार को अपनी तेल अवीव की उड़ान रद्द कर दी थी।मदद के लिए डायल करें
एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट कैंसिलेशन, बुकिंग से संबंधित जानकारी या अन्य सूचनाओं के लिए पैसेंजर्स उनके 24x7 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।- 011-69329333
- 011-69329999











