अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

मेक्सिको के बार में महिलाओं से बदतमीजी कर रहा था नशे में धुत युवक, बाहर निकालने पर भड़का और लगा दी आग; 11 की मौत

मेक्सिको। अमेरिका के उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक युवक ने बार में आग लगा दी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। वहीं शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पब से बाहर निकाले जाने पर लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, घटना अमेरिका की सीमा से लगे उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में हुई। शनिवार तड़के हमले के समय आरोपी बहुत नशे में था और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसकी वजह से उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद वह गुस्से में वापस लौटा और बार के दरवाजे पर मोलोटोव कॉकटेल फेंक दिया। बार में आग लगने से चार महिलाओं सहित 11 लोगों की जलकर मौत हो गई।

मोलोटोव कॉकटेल क्या है

मोलोटोव कॉकटेल एक कांच की बोतल होती है। इसमें ज्वलनशील पदार्थ (जैसे कि पेट्रोल (गैसोलीन), अल्कोहल या ज्वलन का एक स्रोत) होता है। उसमें जलती हुई कपड़े की बाती को बोतल के स्टॉपर पर रखा जाता है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button