
मध्यप्रदेश में गर्मी से पारा जमकर चढ़ता जा रहा है। गुजरात-राजस्थान की ओर से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। एक तरफ दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया तो वहीं रात का तापमान भी 15 डिग्री के ऊपर रहा। इंदौर शहर सबसे गर्म बना हुआ है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिन कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है। बता दें कि धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा।
इन शहरों में अधिकतम तापमान
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
होशंगाबाद | 40.3 |
धार | 39.6 |
रतलाम | 39.6 |
खरगौन | 39.5 |
राजगढ़ | 39.5 |
सागर | 38.7 |
खंडवा | 38.5 |
शाजापुर | 38.5 |
दमोह | 38.5 |
उज्जैन | 38.3 |
गुना | 38 |
नौगांव | 38 |
इन शहरों में रात का पारा इतना रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
इंदौर | 21.2 |
टीकमगढ़ | 21 |
जबलपुर | 20.6 |
सागर | 20.2 |
दमोह | 20 |
सीधी | 20 |
सतना | 19.8 |
रायसेन | 19.8 |
रतलाम | 19.2 |
शाजापुर | 19.1 |
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
इंदौर | 21.2 |
जबलपुर | 19.7 |
भोपाल | 18.3 |
ग्वालियर | 18.3 |
ये भी पढ़ें – कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को ‘The Kashmir Files’ देखने की सलाह, मंत्री बोले- सच्चाई स्वीकार करें