
एंटरटेनमेंट डेस्क। अनिल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपनी एक्टिंग और कामकाज से फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी फोटो और पोस्ट डिलीट कर दी। जिसके कारण वह सूर्खियों में बने हुए हैं।
क्या अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम से लिया है ब्रेक ?
अनिल कपूर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही एक्टर अकाउंट पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। लेकिन, एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डीलीट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उनकी प्रोफाइल फोटो भी हटा दी गई है। जिसे देखकर उनकी बेटी सोनम कपूर भी चौंक गई और इस पर उन्होंने रिएक्ट किया।
बता दें कि अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में में सभी सोच में पड़ गए हैं कि उन्होंने इससे ब्रेक लिया है या इसके पीछे कोई और वजह है।
बेटी सोनम कपूर हुईं शॉक्ड
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर के प्रोफाइल की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया है। उन्होंने रिएक्शन देते हुए स्टोरी के कैप्शन में लिखा- ‘डैड?’।
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
एक्टर अनिल कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में एक कैमियो करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह लीड रोल में नजर आईं। इससे पहले एक्टर अपने होम प्रोडक्शन में बनी मूवी ‘जुग जुग जियो’ में नजर आए थे। अब अनिल बहुत ही जल्द रणवीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
(इनपुट – विवेक राठौर)
ये भी पढ़ें- ‘हम अलग हो गए हैं…’ राज कुंद्रा ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट, शिल्पा शेट्टी के साथ तोड़ा रिश्ता!