PM मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला: 75 हजार युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, 10 लाख को नौकरी देने का टारगेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ कर दिया है। इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत 50 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग लोकेशन पर 75 हजार 226 युवाओं को नियुक्ति पत्र, यानी अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे।
10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट
इस ड्राइव के जरिए अगले डेढ़ साल, यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट है। सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी।रोजगार के अभियान में जुड़ी एक और कड़ी
रोजगार मेले के शुभारंभ के मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्ष में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है। यह कड़ी है रोजगार मेले की। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।




















