PlayBreaking News

कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक, सीएम ने कहा- सभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को रखें चाक-चौबंद

Follow on Google News
भोपाल। एमपी में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मंत्री, कलेक्टर, कमिश्नर सहित आईजी-डीआईजी और जिला के प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। ये भी पढ़ें: MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा: कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 5 दिन भी पूरी नहीं हुई विधानसभा की बैठकें https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1474325821321990144

कोरोना रोक-थाम के करने होंगे उपाय

बैठक की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि अमेरिका, यूके और डेनमार्क में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की स्थितियां सामने हैं, जो बताती हैं कि ये तेजी से बढ़ता है। इसे देखते हुए हमें तैयारी रखना है। आज मप्र के 8 जिलों में कोरोना केस आए हैं। यह मामले अब ज्यादा जिलों में बढ़ेंगे। हमें प्राथमिकता के आधार पर रोक-थाम के उपाय करने होंगे। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1474340920749277188

बेड, ऑक्सीजन एवं दवाओं का पर्याप्त इंतजाम हो: सीएम

समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखें। बेड, ऑक्सीजन, चिकित्सक एवं दवाओं का पर्याप्त इंतजाम हो, यह सुनिश्चित करें। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जितने निजी कोविड सेंटर बनाये गये थे, उनकी भी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जाएं। सीएम शिवराजने कहा कि अस्पतालों के अलावा बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखें। बिजली की कोई समस्या नहीं है प्रदेश में, लेकिन एक बार इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम कर लें। दवाओं और उपकरण आदि का कम से कम एक महीने का स्टॉक तो अवश्य रखें। ये भी पढ़ें: मानहानि नोटिस पर माफी का समय खत्म, विवेक तन्खा 3 जनवरी को हाईकोर्ट में पेश करेंगे प्रकरण

रोको-टोको अभियान तुरंत शुरू करें

सीएम शिवराज ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में कोई उपयोगी लगे जैसे डॉक्टर, समाजसेवी तो उसे आप जोड़ सकते हैं। रोको-टोको अभियान तुरंत शुरू करें, मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी करें। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूकता के प्रयास शुरू करें। कोरोना की रोकथाम के लिए हमें जांच की संख्या बढ़ाना है। पीड़ित व्यक्ति के कम से कम 30 कांटेक्ट ट्रेसिंग अवश्य करना है। अस्पताल, दवाई, उपकरण, ऑक्सीजन की लाइन सहित सभी व्यवस्थाएं एक बार अवश्य जांच लें और दुरुस्त रखें। ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव टलने के आसार! नरोत्तम मिश्रा बोले- लोगों की जिंदगी से बड़ा नहीं है चुनाव

क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को करें सक्रिय

सीएम ने कहा कि क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को सक्रिय करें। समाज के हर एक वर्ग से संपर्क रखें। आर्थिक गतिविधियां चालू रखें। कोविड की तीसरी लहर का ठीक से मुकाबला करते हुए जनता की जिंदगी बचा सकें, उनको बेहतर इलाज दे सकें, उनकों बेहतर सुरक्षा दे सकें। आर्थिक गतिविधियां न रुकें और गरीब का काम धंधा भी प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करते हुए हमें तीसरी लहर का जनता के सहयोग से मुकाबला करना है।

हमें जांच की संख्या बढ़ाना है: सीएम

सीएम ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए हमें जांच की संख्या बढ़ाना है। पीड़ित व्यक्ति के कम से कम 30 कांटेक्ट ट्रेसिंग अवश्य करना है। अस्पताल, दवाई, उपकरण, ऑक्सीजन की लाइन सहित सभी व्यवस्थाएं एक बार अवश्य जांच लें और दुरुस्त रखें। ये भी पढ़ें: MP में आज से नाइट कर्फ्यू: रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, सीएम शिवराज ने की घोषणा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts