भोपालमध्य प्रदेश

Sagar News : रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

सागर। जिले में जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास बीना-कटनी तीसरी लाइन के लिए निर्माणाधीन पुलिया का कार्य चल रहा है। तीसरी लाइन के लिए बनाई जा रही अंडर पासिंग पुलिया पर लगाया जा रहा लोहे के सरियों का जाल अचानक से गिर गया। इस घटना में घायल हुए एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया है। हादसे में अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 3 मजदूर घायल हैं।

इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत

मोतीनगर पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया हादसे में घायल सुनील पुत्र जगदीश (30) निवासी झारखंड को गंभीर हालत में सागर के भाग्योदय अस्पताल में भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान रविवार उसने ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर जांच में लिया है। हादसे में इससे पहले भारत अहिरवार की मौत हो चुकी है।

हादसे में ये हुए घायल

इस हादसे में खुरई के बनहट गांव निवासी रामदास पिता हरजू अहिरवार (30), अनिल पिता भागीरथ अहिरवार (18), वृंदावन पिता भरत कुर्मी (20) घायल हुए हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, मंडल स्तर से घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। मौके पर जाल के नीचे भारी ब्लड के निशान मिले हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिया में लगे सरिया का जाल गिरा

बता दें कि सागर जिले के जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन पर पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार को मजदूर पुलिया क्रमांक-1016 पर सरियों का जाल बांध रहे थे। इस बीच अचानक से सरियों का जाल गिर गया। जिसमें 6 मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल सरियों को अलग कर मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को ही डॉक्टर ने भारत अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल 4 मजदूरों का इलाज चल रहा था। जिनमें से सुनील ने रविवार दमतोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: Sagar News : युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button