जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक… इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम,7 जिलों में बारिश होने की संभावना

मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 18 और 19 अक्टूबर को दक्षिण भारत में बारिश की संभावना जताई है। जिसके कारण जबलपुर के कुछ इलाके में मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। मंडला में 1 सेमी. पानी गिरा है। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शहडोल, रीवा एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजगढ़, खजुराहो, दमोह, रतलाम एवं उज्जैन में दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से बढ़े तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शहडोल, भोपाल एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, उज्जैन संभाग में सामान्य से अधिक, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट !

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों के दौरान बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडौरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम !

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव होगा। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम निर्मित हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। बंगाल की तरफ से आ रहे हैं बाजार प्रदेश में बारिश का कारण बनेंगे। इसका तापमान में गहरा असर पड़ेगा। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button