
बिहार। पटना में 16 साल की लड़की को गोली मार दी गई थी। छात्रा के गले में गोली लगी, फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं अब घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
घटना CCTV में कैद
वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से जब छात्रा कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, उसने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। कोचिंग से करीब 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड से जब वो गली की तरफ मुड़ी, कॉर्नर पर उससे पहले एक युवक दिखा। जैसे ही छात्रा गली में मुड़ी, वैसे ही उसने अपने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली। पीछे से कुछ कदम चलकर सीधे काजल के सिर पर फायर कर दिया।
सिर पर टोपी… चेहरे पर मास्क
वीडियों में दिख रहे लड़के ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जींस और शर्ट पहने लड़के के हाथ में एक झोला था। गोली मारने के बाद वो पैदल ही रोड पार कर जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर की तरफ भाग गया।
सब्जी बेचते हैं लड़की के पिता
जानकारी के मुताबिक, घायल लड़की क्लास 9th की स्टूडेंट है। वो अपने परिवार के साथ बेउर थाना के तहत इंद्रपुरी रोड नंबर 4 में रहती है। लड़की के पिता सब्जी बेचते हैं। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
#ViralVideo : #पटना के बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में सब्जी विक्रेता की बेटी को गोली मार दी गई। युवती के गले में गोली लगी है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। #PatnaNews #CrimeNews #Firing @NitishKumar #PeoplesUpdate pic.twitter.com/GGaOzlw1m3
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) August 18, 2022
क्या थी गोली मारने की वजह?
बेउर थाना की पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। गोली मारने वाले अपराधी की पहचान हो गई है, पर वो गिरफ्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह लड़की के बयान के बाद ही पता चल पाएगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: किडनैपिंग केस पर विवादों में घिरे नए कानून मंत्री, 16 को कोर्ट में करना था सरेंडर… लेकिन ले ली शपथ