इंदौरमध्य प्रदेश

VIDEO : चंबल नदी में नाव पलटने से 5 महिलाओं की मौत, खेत से काम करके लौट रहे थे सभी

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है। हादसा रविवार शाम शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, शामगढ़ के पास तोलाखेड़ी गांव में सभी लोग खेत से काम खत्म करने के बाद नाव से वापस घर लौट रहे थे। नाव में 8 लोग (6 महिलाएं, एक लड़की और एक पुरुष) सवार थे। जैसे ही चंबल नदी पार करने के लिए सभी लोग नाव में बैठे। तभी अचानक तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने एक लड़की, एक महिला और एक व्यक्ति को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन पांच महिलाएं डूब गईं।

चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बता दें कि चार शव रविवार को ही मिल गए थे, पांचवां शव सोमवार सुबह मिला।

ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने मंदसौर-झाबुआ की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान धापू बाई (41 वर्षीय) पति गोपाल, रसाल बाई (40 वर्षीय) पति राधेश्याम, राधा बाई (18 वर्षीय) पिता मांगीलाल, मधु पति (19 वर्षीय) कान्हा गायरी, प्रेम बाई पति बालू राम गाडरी के रूप में हुई है।

देर रात ग्राम तोलाखेड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग

मृतकों को 4-4 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग देर रात पहुंचे गांव

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग देर रात ग्राम तोलाखेड़ी पहुंचे और पानी में डूबी महिलाओं के रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही सरकार और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए थे। लेकिन अफसोस है कि हम पानी मे डूबी बहनों को जीवित नहीं बचा सके। मैं मृत बहनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button