राष्ट्रीय

तमिलनाडु : तिरुपत्तूर में त्योहार पर साड़ियां बांटते समय हादसा, महिलाओं में मची भगदड़; 4 की मौत

तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के में शनिवार को बड़ा हादसा। वानियामबाडी में थाईपुसम त्योहार के मौके पर एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और सफेद धोती के टोकन बांट रहा था। इस दौरान टोकन लेने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तभी अचानक महिलाओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था

तिरुपत्तूर के वानियामबाडी में साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तिरुपत्तूर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या है थाईपुसम त्योहार ?

तमिल समुदाय थाईपुसम त्योहार मनाता है। यह भगवान मुरुगन की जयंती होती है। भगवान मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को तारकासुर नामक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। जिसके बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया। इसी की खुशी में थाईपुसम त्योहार मनाया जाता है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button