राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- खेल अभी खत्म नहीं हुआ…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत के बावजूद आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान नहीं होगा।

हमारे समर्थन के बिना आप आगे नहीं बढ़ेंगे

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनके पास कुल विधायकों की संख्या आधी भी नहीं है। देशभर में विपक्षी दलों के एक साथ ज्यादा विधायक हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना आप (BJP) आगे नहीं बढ़ेंगे। आपको यह नहीं भूलना चाहिए।

खेल अभी खत्म नहीं हुआ

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘खेल अभी खत्म नहीं हुआ है’। उन्हें कोई बड़ी बात नहीं करनी चाहिए। पिछली बार की तुलना में हार के बावजूद समाजवादी पार्टी जैसे दल मजबूत स्थिति में हैं। राष्ट्रपति चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं। जिसमें संसद के निर्वाचित सदस्य और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाएं शामिल होती हैं।

सत्ताधारी पार्टी से लड़ने के लिए…

साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए BJP विरोधी मोर्चा गढ़ने की कोशिश कर रही ममता बनर्जी ने कहा कि देश केंद्र में सत्ताधारी पार्टी से लड़ने की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें – शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा- हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है…कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है!

संबंधित खबरें...

Back to top button